उद्देश्य

by raigarhmanoj@gmail.com

यह रायगढ़ जिले की एक मात्र संस्था है, जो दस सूत्री कार्यक्रमों का संचालन करती है। वर्ष 2014 में सुनील रामदास द्वारा स्थापित की गयी इस संस्था द्वारा प्रति वर्ष 50 हजार पौधे लगाने का कार्य दस सूत्री कार्यक्रमों में प्रमुखता से किया जाता है। इसके अतिरिक्त उक्त संस्था द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, कौशल विकास, वस्तु पुनर्प्रयोग, खेल विकास, महिला शसक्तिकरण, जल संरक्षण आदि पर भी कार्य निरंतरता से किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक मंडल रामदास परिवार का मानना है कि समाज में आगे चलने वाले लोगों की आवश्यकता है, उसके बाद तो कारवां बन ही जाता है। संस्था द्वारा वर्षा ऋतु में हर वर्ष जिले के विद्यालयों, ग्रामपंचायतों और विभिन्न समाजसेवी संस्थानों के माध्यम से 50 हजार पौधे रोपित किए जाते हैं। जिसे निरंतर संचालित रखने के लिए रायगढ़ के उर्दना में रामदास नर्सरी की स्थापना की गयी है। जिसमें वर्ष भर पौधे तैयार किए जाते हैं, उसके पश्चात् वर्षा ऋतु में इन पौधों को निःशुल्क वितरण के साथ-साथ विद्यालयों और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रोपित भी किए जाते हैं। जिसके रखरखाव का पूरा दायित्व स्थानीय स्तर पर सहयोग दे रहे जनमानस का होता है। इसके अतिरिक्त शिक्षा, चिकित्सा, कौशल विकास, वस्तु पुनर्प्रयोग, खेल विकास, महिला शसक्तिकरण, जल संरक्षण आदि पर भी संस्थान द्वारा पूरे वर्ष निरंतरता से कार्य किया जाता है। इसके अलावा कोरोना के पहली लहर में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा नगर के सैकड़ों घरों तक निःशुल्क राशन पहुंचाया गया। वहीं स्टेशन और बस स्टेशनों पर फंसे लोगों तक पका हुआ भोजन पहुंचाया गया। इस कार्य का स्थानीय स्तर पर लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की, जिसको समाचार – पत्रों ने प्रमुखता से स्थान भी दिया था। अतः इस संस्थान का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण, शिक्षा विकास, आरोग्य जीवन, कौशल विकास के माध्यम से आत्म निर्भर समाज, वस्तु पुनर्प्रयोग, खेल विकास, महिला शसक्तिकरण, जल संरक्षण है।